परमेश्वर की सामर्थ्य वहाँ पूरी होती है जहाँ हमारी ख़त्म हो जाती है। इसलिए थकान उसके काम की रुकावट नहीं।
8 वचन · HIOV
परन्तु जो यहोवा की बाट जोहते हैं, वे नया बल प्राप्त करते जाएँगे, वे उकाबों के समान उड़ेंगे, वे दौड़ेंगे और श्रमित न होंगे, चलेंगे और थकित न होंगे।
जो मुझे सामर्थ्य देता है उसमें मैं सब कुछ कर सकता हूँ।
वह थके हुए को बल देता है और शक्तिहीन को बहुत सामर्थ देता है।
पर उसने मुझ से कहा, “मेरा अनुग्रह तेरे लिये बहुत है; क्योंकि मेरी सामर्थ्य निर्बलता में सिद्ध होती है।” इसलिये मैं बड़े आनन्द से अपनी निर्बलताओं पर घमण्ड करूँगा कि मसीह की सामर्थ्य मुझ पर छाया करती रहे।
यहोवा मेरा बल और मेरी ढाल है; उस पर भरोसा रखने से मेरे मन को सहायता मिली है; इसलिये मेरा हृदय प्रफुल्लित है; और मैं गीत गाकर उसका धन्यवाद करूँगा।
इसलिये प्रभु में और उसकी शक्ति के प्रभाव में बलवन्त बनो।
मेरे हृदय और मन दोनों तो हार गए हैं, परन्तु परमेश्वर सर्वदा के लिये मेरा भाग और मेरे हृदय की चट्टान बना है।
यह वही ईश्वर है, जो सामर्थ से मेरा कटिबन्ध बाँधता है, और मेरे मार्ग को सिद्ध करता है।