विश्वास दुःख को मना नहीं करता। वह उसे आशा के साथ रोने की छूट देता है, क्योंकि जो खोया है वह हमेशा के लिए नहीं खोया।
8 वचन · HIOV
यहोवा टूटे मनवालों के समीप रहता है, और पिसे हुओं का उद्धार करता है।
धन्य हैं वे, जो शोक करते हैं, क्योंकि वे शांति पाएँगे।
वह उनकी आँखों से सब आँसू पोंछ डालेगा; और इसके बाद मृत्यु न रहेगी, और न शोक, न विलाप, न पीड़ा रहेगी; पहली बातें जाती रहीं ।”
वह खेदित मनवालों को चंगा करता है, और उनके शोक पर मरहम-पट्टी बाँधता है।
यीशु ने उससे कहा, “पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूँ; जो कोई मुझ पर विश्वास करता है वह यदि मर भी जाए तौभी जीएगा,
हे भाइयो, हम नहीं चाहते कि तुम उनके विषय में जो सोते हैं, अज्ञानी रहो; ऐसा न हो कि तुम दूसरों के समान शोक करो जिन्हें आशा नहीं।
हमारे प्रभु यीशु मसीह के परमेश्वर और पिता का धन्यवाद हो, जो दया का पिता और सब प्रकार की शान्ति का परमेश्वर है।
वह हमारे सब क्लेशों में शान्ति देता है; ताकि हम उस शान्ति के कारण जो परमेश्वर हमें देता है, उन्हें भी शान्ति दे सकें जो किसी प्रकार के क्लेश में हों।